पटना में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, इतने लीटर कफ सिरप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Patna News: पटना पुलिस ने नदी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 74.2 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक टेम्पो से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. जांच में टेम्पो से कुल 742 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

Patna News: (एस के सिंह की रिपोर्ट)
पटना जिले के नदी थाना पुलिस ने नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने टेम्पो से 74.2 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया टेम्पो

एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम नदी थाना पुलिस की विशेष टीम पक्कीदरगाह की ओर वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक टेम्पो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा. पीछा कर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया.

742 बोतल कफ सिरप बरामद, कीमत लाखों में

तलाशी के दौरान टेम्पो (BR01PS8910) से 100 एमएल की कुल 742 बोतल कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप बरामद की गई. पुलिस के अनुसार इसकी बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.

मौके से पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने टेम्पो में सवार पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इनमें सत्यानंद राय, बंटी कुमार उर्फ बंटी साह, नागेंद्र कुमार, पिंकू कुमार (सभी वैशाली के रुस्तमपुर निवासी) और शशि यादव (पटना सिटी, सुल्तानगंज निवासी) शामिल हैं.

मुख्य आरोपी ने पूछताछ में किए खुलासे

पुलिस पूछताछ में मुख्य सरगना सत्यानंद राय ने बताया कि यह खेप वैशाली से असम भेजी जा रही थी. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और 6500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

एनडीपीएस और मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 220/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

नशे के कारोबार पर लगातार जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने साफ कहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: IIT पटना का बड़ा कमाल, देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग संस्थानों में बनाई जगह, रैंकिंग में फिर लगाई छलांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >