देर रात अचानक पटना सिटी के थानों में पहुंचीं एसपी, लंबित केस में लापरवाही देख भड़कीं, लगाई फटकार

Patna Police: पटना सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने पांच थानों का औचक निरीक्षण किया. लंबित कांडों के निपटारे में लापरवाही मिलने पर आईओ को फटकार लगाई और समय पर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Police: पटना सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने रविवार रात पटना के पांच थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कंकड़बाग, पत्रकारनगर, चित्रगुप्तनगर, बहादुरपुर और मुसल्लहपुर थाने पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया.

थाने के रिकॉर्ड और अनुसंधान कार्यों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस, सिरिस्ता कार्यों और विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली.

Patna Police: धीमी जांच पर आईओ को लगाई फटकार

जांच के दौरान कुछ मामलों के अनुसंधान में धीमी गति मिलने पर सिटी एसपी ने संबंधित आईओ को फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों का समय पर निपटारा किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाए.

सिटी एसपी पूर्वी, आईओ को दिए सख्त निर्देश

लंबित मामलों में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

सिटी एसपी शैलजा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि समय पर चार्जशीट दाखिल होने से आरोपियों को कानूनी लाभ नहीं मिल सकेगा.

गश्ती और सूचना तंत्र मजबूत करने का आदेश

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाना प्रभारियों को सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना संग्रह तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है.

ALSO READ: पटना में डालडा गोदाम बना आग का गोला, 21 फायर यूनिट ने पांच घंटे बाद पाया काबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >