पटना में बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े 2 लाख रुपये,UPI फ्रॉड के मामले में साइबर थाना ने दर्ज किया केस

पटना के बेउर थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भूपतिपुर निवासी आनंद कुमार गिरि के बैंक खाते से बिना OTP शेयर किए और किसी लिंक पर क्लिक किए करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

राजधानी में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेउर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर निवासी आनन्द कुमार गिरि के बैंक खाते से बिना कोई OTP साझा किए और बिना किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए. पीड़ित की शिकायत पर पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

UPI के जरिए दो ट्रांजैक्शन में निकाले गए पैसे

पीड़ित आनन्द कुमार गिरि ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका एस.के. नगर स्थित एक बैंक में खाता है. उनके खाते से UPI के माध्यम से दो ट्रांजैक्शन में 99,458 रुपये और 99,500 रुपये निकाले गए. कुल मिलाकर 1,98,958 रुपये की अवैध निकासी हुई.

न OTP साझा किया, न डाउनलोड किया कोई लिंक

आनन्द कुमार गिरि का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ अपना OTP साझा नहीं किया था. साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल में कोई संदिग्ध लिंक या एप्लिकेशन भी डाउनलोड नहीं किया. खाते से राशि कटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना में केस दर्ज, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना साइबर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बिना OTP के साइबर अपराधियों ने इस ठगी को किस तरीके से अंजाम दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >