पटना के बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर भीषण आग, 15–16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Patna News: पटना के बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए 15–16 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई. बिल्डिंग में मौजूद गार्ड ने देखा कि फ्लोर में धुआं भर रहा है और बाहर निकलने पर 13वीं मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें दिखाई दीं.

सूचना और रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद गार्ड ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. थोड़ी देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन ऊंची बिल्डिंग होने के कारण आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतें आईं. बाद में हाइड्रोलिक गाड़ियों की मदद ली गई और करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया.

अफरातफरी और स्थानीय प्रतिक्रिया

आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया और अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल से तेज लपटें निकलती दिखीं.

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

कंकड़बाग अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि हाईराइज बिल्डिंग होने के कारण शुरुआत में दिक्कत हुई, लेकिन मॉकड्रिल की वजह से ऑपरेशन में मदद मिली. मौके पर 15 से 16 दमकल गाड़ियां लगाई गईं और आग पर नियंत्रण पा लिया गया.

आग लगने का कारण और नुकसान

प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच जारी है. आग से बेल्ट्रॉन ऑफिस को भारी नुकसान हुआ है. कमरे की फॉल्स सीलिंग गिर गई और कंप्यूटर, दस्तावेज, फर्नीचर समेत कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए.

ALSO READ: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >