आयुष्मान योजना से जुड़ेगा पटना का राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, एक साल में पहुंचे 1.41 लाख से ज्यादा मरीज

Government Ayurvedic College Hospital : पटना का राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल अब आयुष्मान योजना का हिस्सा बनने जा रहा है. इस कदम से मरीजों को इलाज के खर्च में बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. जानिए पूरी जानकारी.

Government Ayurvedic College Hospital : पटना स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल को आयुष्मान योजना से जोड़ने की तैयारी है. अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है. अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रोजाना 500 से 600 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि 250 बेड वाले इनडोर में करीब 70 फीसदी बेड भरे रहते हैं.

बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच आयुष्मान योजना का प्रस्ताव

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है. प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आयुष्मान योजना से जुड़ने पर पात्र मरीजों को इलाज के खर्च में आर्थिक राहत मिल सकेगी.

रोजाना 500 से 600 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे

अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 से 600 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं. वहीं, 250 बेड की क्षमता वाले इनडोर में रोजाना करीब 70 फीसदी बेड भरे रहते हैं. मरीजों की यह संख्या देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों तक पहुंचाने की पहल की है.

एक साल में 1.41 लाख से ज्यादा मरीज पहुंचे

अस्पताल की प्राचार्य डॉ कुमारी उमा पांडेय के अनुसार, 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच ओपीडी में कुल 1,41,592 मरीज पहुंचे थे. अस्पताल की ओर से यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गयी है.

आयुष्मान से जुड़ने पर मरीजों को मिलेगी आर्थिक राहत

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यदि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाता है, तो बड़ी संख्या में पात्र मरीजों को इलाज में आर्थिक राहत मिल सकती है. फिलहाल प्रस्ताव पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्णय होना बाकी है.

23 सितंबर को होगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. कार्यक्रमों की शुरुआत 16 सितंबर से हो गयी है. आयुर्वेद दिवस से जुड़े कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेंगे.

23 सितंबर को ज्ञान भवन में मुख्य कार्यक्रम

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर को ज्ञान भवन में आयोजित किया जायेगा. इसका आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया जा रहा है. कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न विषयों पर गतिविधियां होंगी.

19 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

मुख्य कार्यक्रम से पहले 19 सितंबर को रेफरल अस्पताल नौबतपुर और आयुर्वेद अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. शिविर में मरीजों की जांच नि:शुल्क की जायेगी. इसके साथ ही मरीजों का प्रकृति परीक्षण भी किया जायेगा.

Also Read : पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब रात 10 बजे तक खुलेगी, 24 घंटे के लिए छात्रों ने किया था आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंंद तिवारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >