Patna Airport: हाईटेक हो रहा पटना एयरपोर्ट, चार नए एयरोब्रिज का चल रहा काम, मिलेगी ये सुविधा

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट अब पहले से भव्य और नये रूप में यात्रियों को सेवा दे रहा है. इसको और भी भव्य और सुविधाओं से लैस बनाने की तैयारी में सरकार जुटी है. पटना एयरपोर्ट पर फिलहाल एक एयरोब्रिज संचालित हो रहा है. लेकिन, नवंबर तक यहां चार नए एयरोब्रिज बनकर तैयार हो जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Patna Airport: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की तरफ से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नये एयरोब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन की जगह चार नये एयरोब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर एक ही एयरोब्रिज यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध है. एयरोब्रिज की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को टर्मिनल से फ्लाइट तक बस से पहुंचाया जाता हैं. एयरपोर्ट ऑथोरिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि चार नये एयरोब्रिज नवंबर माह में यात्रियों के लिए संचालित कर दिये जायेंगे. 

नवंबर तक 11 विमानों की होगी पार्किंग

नवंबर में चार नये एयरोब्रिज के चालू होने से यात्रियों को बोर्डिंग और उतरने में आसानी होगी. इसके साथ ही विमान की पार्किंग एरिया एप्रॉन की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी. फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर छह विमानों की पार्किंग की व्यवस्था है. पुराने टर्मिनल भवन के एरिया में पांच और एप्रॉन तैयार किये जा रहे हैं. नवंबर तक पटना एयरपोर्ट पर कुल 11 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी.

टैक्सी ड्राइव का हो रहा निर्माण

पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की टेकऑफ और लैडिंग की टाइमिंग को कम करने के उद्देश्य से रनवे के नजदीक पैरलल टैक्सी ड्राइव का निर्माण किया जा रहा है. इस टैक्सी ड्राइव के शुरू हो जाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ में लगने वाले समय की बचत होगी.

ALSO READ: Patna News: जेपी गंगा पथ पर बन रहा जिग-जैग पार्क, लोगों के बैठने की भी होगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >