Indigo Crisis: एक दिन में इंडिगो की 24 फ्लाइटें रद्द, पटना से दिल्ली-हैदराबाद रूट ठप, देखें कैंसिल विमानों की लिस्ट

Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को फ्लाइट ऑपरेशन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. एक ही दिन में 24 उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री फंस गए और एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी मच गई. हैदराबाद और दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला.

Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन भी फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित रहे. मंगलवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब एक ही दिन में 24 उड़ानें रद्द कर दी गईं. सबसे ज्यादा असर हैदराबाद और दिल्ली रूट पर पड़ा, जहां क्रमशः 8 और 6 उड़ानें नहीं उड़ सकीं. अचानक हुए इस बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन से हजारों यात्री फंस गए और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इंडिगो ने इसे ‘ऑपरेशनल कारण’ बताते हुए कैंसिलेशन की पुष्टि की है.

आज जिन 24 फ्लाइट्स को किया गया रद्द

आने वाली उड़ानें (Arrivals)

  • 6E 6387 – दिल्ली → पटना
  • 6E 713 – कोलकाता → पटना
  • 6E 6382 – हैदराबाद → पटना
  • 6E 6223 – हैदराबाद → पटना
  • 6E 6643 – दिल्ली → पटना
  • 6E 6451 – बेंगलुरु → पटना
  • 6E 915 – हैदराबाद → पटना
  • 6E 6549 – दिल्ली → पटना
  • 6E 6256 – बेंगलुरु → पटना
  • 6E 6334 – हैदराबाद → पटना

जाने वाली उड़ानें (Departures)

  • 6E 2163 – पटना → दिल्ली
  • 6E 663 – पटना → कोलकाता
  • 6E 6042 – पटना → हैदराबाद
  • 6E 6127 – पटना → हैदराबाद
  • 6E 6644 – पटना → दिल्ली
  • 6E 6452 – पटना → बेंगलुरु
  • 6E 6683 – पटना → हैदराबाद
  • 6E 6550 – पटना → दिल्ली
  • 6E 6257 – पटना → बेंगलुरु
  • 6E 6335 – पटना → हैदराबाद

घंटों तक काउंटर पर खड़ी रहीं महिलाएं

इस बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. कई बुजुर्ग और महिलाएं घंटों तक काउंटर पर खड़ी रहीं, लेकिन अनिश्चितता कम नहीं हुई. जिन यात्रियों को कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़नी थी, वे सबसे ज्यादा परेशानी में दिखाई दिए. कई परिवार जरूरी मेडिकल अपॉइंटमेंट और शादी-समारोह के कार्यक्रम छोड़कर एयरपोर्ट पर फंस गए.

दूसरी एयरलाइंस के टिकटों की अचानक बढ़ीं कीमतें

दूसरी एयरलाइंस के टिकटों की कीमतें भी अचानक बढ़ गई हैं. सरकार की ओर से कड़े निर्देशों के बावजूद एयरफेयर पर नियंत्रण दिखाई नहीं दे रहा है. इससे यात्रियों का आर्थिक बोझ और बढ़ गया है. होटल में रुकने और यात्रा को पुनर्गठित करने के कारण लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है.

इंडिगो ने अपने नोटिस में क्या कहा?

इंडिगो ने अपने नोटिस में सिर्फ इतना कहा है कि ‘ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ानें रद्द की गई हैं.’ यात्रियों को रिफंड, क्रेडिट शेल या री-बुकिंग के विकल्प दिए गए हैं. साथ ही वेबसाइट, ऐप और कस्टमर सपोर्ट से लगातार अपडेट लेने की सलाह भी दी गई है.

Also Read: पटना से दिल्ली सिर्फ 8 घंटे में, लग्जरी होटल जैसा आराम, 160 km/h पर भी नहीं छलकेगी चाय, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >