पटना : दूषित होने लगी शहर की हवा, गुणवत्ता का स्तर 100 के पार

लॉकडाउन के दौरान सभी तरह की गतिविधियां बंद थी, तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से 80 के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था. इससे राजधानी की हवा स्वच्छ हो गयी थी. एक जून से अनलॉक शुरू होते ही वाहनों का परिचालन व आम लोगों की गतिविधियां शुरू हुई, तो शहर की हवा भी दूषित होने लगी है.

पटना : लॉकडाउन के दौरान सभी तरह की गतिविधियां बंद थी, तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से 80 के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था. इससे राजधानी की हवा स्वच्छ हो गयी थी. एक जून से अनलॉक शुरू होते ही वाहनों का परिचालन व आम लोगों की गतिविधियां शुरू हुई, तो शहर की हवा भी दूषित होने लगी है. बुधवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 रिकॉर्ड किया गया, जो संतोषजनक नहीं है.

राजधानी की हवा में धूलकण की मात्रा बढ़ने लगी है. यही वजह है कि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. बुधवार की शाम हवा की गुणवत्ता 100 के पार रिकॉर्ड किया गया. शाम छह बजे रिकॉर्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स बताता है कि शहर की हवा संतोषजनक नहीं है. तारामंडल के आसपास 104, दानापुर डीआरएम ऑफिस के आसपास 71, राजवंशी नगर के आसपास 103, पटना सिटी के आसपास 128 व समनपुरा के आसपास 106 रिकॉर्ड किया गया. प्रदूषण कंट्रोल पर्षद के अधिकारी बताते हैं कि मानव गतिविधियों के साथ-साथ वाहनों का परिचालन भी बढ़ गया है, जिससे धूलकण की मात्रा हवा में अधिक है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >