पटना में भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, भाई की कलाई रह गई सुनी, परिजनों में छाया मातम…

Patna Accident News: पटना जिला के मसौढ़ी में भाई को राखी बांधने पति के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Patna Accident News: पटना जिला के मसौढ़ी में भाई को राखी बांधने पति के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद महिला के मायके व ससुराल में कुछ देर पहले जहां खुशी थी, वहां मातम छा गया और भाई की कलाई सुनी रह गई. घटना पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन प्रखंड के केवड़ा ओपी स्थित मोरहर नदी के पास सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर नवनिर्मित एनएच पर चालकों द्वारा बेलगाम गाड़ी चलाने पर रोक लगाने की मांग कर दी. घटना के विषय में बताया जा रहा है कि मसौढ़ी थाना के नहवां निवासी गजेन्द्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी सोमवार की दोपहर अपने पति गजेन्द्र सिंह को जिद कर अपने मायके पुनपुन के मरांची भाई सनोज सिंह को राखी बांधने जा रही थी.

इसी दौरान मोरहर पुल के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक चला रहा उसका पति जख्मी हो गया.

ये भी पढ़ें: पटना में हसुली से गला काटकर वृद्ध की हत्या, घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट, कई एंगल से पुलिस मामले की कर रही जांच…

टक्कर इतना जोरदार की 10 फुट दूर जा गिरी बाइक

उन्हें आसपास के लोगों की मदद से मसौढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था. टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बाइक करीब 10 फुट दूर जा गिरी, वहीं स्कार्पियो का टायर रेलिंग से रगड़ाता हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, टक्कर के बाद स्कार्पियो का चालक मौके पर अपनी गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पीएम मोदी Russia-Ukraine War के बीच 23 को जाएंगे यूक्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >