पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही दो युवकों की मौत

Patna Accident News: पटना जिला के बाढ़ के पंडारक स्टेशन रोड मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सूरत में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे.

Patna Accident News: पटना जिला के बाढ़ के पंडारक स्टेशन रोड मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सूरत में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे. छठ महापर्व पर छुट्टी में घर आए हुए थे. मृतकों की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय अंकित कुमार और 22 वर्षीय रुपेश कुमार के रूप में की गई है.

छठ पूजा के लिए सूरत से आए थे घर

परिजनों ने बताया कि, सूरत से रुपेश दशहरा में आया था और अंकित छठ पूजा को लेकर आज ही घर लौटा था. शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मेकरा गांव से दोनों युवक एक ही बाइक से निकले थे. देर रात सूचना मिली कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी है. हादसे में दोनों की मौत हो गई है. आनन-फानन में हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घायलों को पंडारक पीएचसी लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: स्मार्ट मीटर क्यों रिचार्ज नहीं कर पा रहे उपभोक्ता, जानिए क्या है वजह…

पुलिस ने क्या कहा?

पंडारक थाना की पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है.मामले की छानबीन की जा रही है.

वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >