रेखा राय फुटबॉल लीग में पटना एकेडमी व गांधी मैदान एफसी विजयी

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को पटना एकेडमी और गांधी मैदान एफसी ने जीत हासिल की.

पटना. रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को पटना एकेडमी और गांधी मैदान एफसी ने जीत हासिल की. पटना एकेडमी ने जूनियर शुक्ला एफसी को 4-1 और गांधी मैदान एफसी ने विद्यार्थी एफसी को 1-0 से हराया. संजय गांधी स्टेडियम में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही इस लीग के पहले मैच में पटना एकेडमी ने जूनियर शुक्ला एफसी को 4-1 से हराया. दूसरे मैच में गांधी मैदान एफसी ने विद्यार्थी एफसी को 1-0 से हराया. खेल के 22वें मिनट में अभिषेक ने गांधी मैदान एफसी की ओर से गोल किया. विद्यार्थी एफसी के अभिजीत राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >