Patna: नहाते वक्त ऊंचे टीले से गंगा में कूदे 5 दोस्त, तेज बहाव में लापता 2 की तलाश जारी

Patna: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घाघा घाट पर गंगा में नहाते समय 2 लड़के तेज बहाव में बह गए. डूबे हुए लड़कों की पहचान आयुष कुमार (19) और सुजल कुमार (17) के रूप में हुई है.

Patna: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घाघा घाट पर गंगा में नहाते समय 2 लड़के तेज बहाव में बह गए. डूबे हुए लड़कों की पहचान आयुष कुमार (19) और सुजल कुमार (17) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार (6 जून) दोपहर की है. जानकारी मिली है कि पांच दोस्त गंगा में नहाने पहुंचे थे.

सभी बालू घाट के निवासी

ये सभी बालू घाट के रहने वाले हैं. नहाते समय लड़के घाट के पास एक ऊंचाई से नदी में छलांग लगा रहे थे. इसी दौरान आयुष और सुजल तेज बहाव में बह गए. उनके तीन अन्य साथी नदी से बाहर निकलकर भाग गए. साथियों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तलाश में जुटी 13 गोताखोरों की टीम और SDRF

प्रशासन ने राजेंद्र साहनी के नेतृत्व में 13 गोताखोरों की टीम लगाई है. SDRF की टीम भी तलाश में जुटी हुई है. घटना की पुष्टि सुल्तानगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है. सुजल के पिता संजय महतो ने बताया कि उनका बेटा पटना के जीएम रोड पर एक दवा दुकान में काम करता था. इस दिन बारिश की वजह से वह दुकान नहीं गया था. दोनों लापता किशोरों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें: Patna Crime: प्रेम प्रसंग में रची गहरी साजिश का पर्दाफाश, 5 लाख की सुपारी में खौफनाक हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >