पटना: ड़हरवा घाट पर नहाने गया 22 साल का युवक गहरे पानी में डूबा, मौत; SDRF ने निकाला शव

पटना के बड़हरवा घाट पर एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नहाने के दौरान 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों और SDRF की टीम ने अथक प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna News : पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बड़हरवा घाट पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार की मौत हो गई. मृतक लाला महतो का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी.

नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में गया

बताया गया कि छोटू कुमार रविवार को बड़हरवा घाट पर नहाने गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने नदी में काफी देर तक तलाश अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद छोटू का शव पानी से बरामद कर लिया गया.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि छोटू की मौत नहाने के दौरान पानी में डूबने से हुई है. परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर कोई आशंका नहीं जताई गई है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया. हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >