पाटलिपुत्र में बसने जा रहा मेगा सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन वालों की बदलेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा फायदा

Bihar Satellite Township: बिहार सरकार 11 जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की तैयारी में है. लैंड पूलिंग मॉडल के तहत जमीन मालिकों को 55% विकसित जमीन वापस मिलेगी और जमीन की कीमत कई गुना बढ़ने का दावा किया गया है.

Bihar Satellite Township: बिहार में शहरी विकास को गति देने के लिए सरकार सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है. इस योजना को लेकर नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने साफ कहा कि इस योजना के तहत शहरों का योजनाबद्ध विकास किया जाएगा और किसी की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी.

लैंड पूलिंग मॉडल से होगा विकास

विनय कुमार ने बताया कि टाउनशिप के लिए ली जाने वाली जमीन को डेवलप किया जाएगा और फिर उसका 55 प्रतिशत हिस्सा जमीन मालिकों को वापस कर दिया जाएगा. इस प्रक्रिया को लैंड पूलिंग मॉडल के तहत लागू किया जाएगा, जिससे जमीन मालिकों को सीधे लाभ मिलेगा.

जमीन की कीमत कई गुना बढ़ने का दावा

सरकार का दावा है कि टाउनशिप बनने के बाद जमीन की कीमत में भारी बढ़ोतरी होगी. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी जमीन की मौजूदा कीमत 1 लाख रुपये है, तो डेवलपमेंट के बाद उसकी कीमत 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. ऐसे में 55% जमीन वापस मिलने पर मालिकों को बड़ा फायदा होगा.

बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे प्लॉट

सैटेलाइट टाउनशिप में हर प्लॉट के साथ चौड़ी सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज सिस्टम और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. सड़क निर्माण के लिए कुल जमीन का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा.

11 जिलों में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर

सरकार ने राज्य के 11 जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया है. इसमें 3 प्रतिशत जमीन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित रखी जाएगी. इस परियोजना में वर्ल्ड बैंक और देश की बड़ी एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है.

जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक

जहां टाउनशिप बसाने की योजना है, वहां फिलहाल जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. सरकार का कहना है कि इससे किसानों को फायदा होगा और उनकी जमीन सस्ते में खरीदे जाने से बचाई जा सकेगी.

सरकार के अनुसार, इस योजना की शुरुआत अक्टूबर से नवंबर के बीच होने की संभावना है. ऐसे में जल्द ही बिहार के लोगों को एक नई शहरी सुविधा और विकास का अवसर मिलने वाला है.

Also Read: गोपालगंज में बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की, परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद उतरी नीचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >