साथियों ने मजदूर की ईंट से कूच हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंका

patna news: मनेर. थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गंगा नदी के पास मंगलवार की देर रात एक ईंट-भट्ठा पर मोबाइल व पैसों के विवाद में साथ काम करने वाले मजदूरों ने अपने ही एक साथी की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी.

मनेर. थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गंगा नदी के पास मंगलवार की देर रात एक ईंट-भट्ठा पर मोबाइल व पैसों के विवाद में साथ काम करने वाले मजदूरों ने अपने ही एक साथी की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को गंगा नदी में बहा दिया. हत्या की घटना की जानकारी पर पहुंची मनेर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम घंटों गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया. हालांकि मृतक मजदूर का शव शाम तक पता नहीं चल सका है. वहीं इस मामले की जांच के लिए एसएफएल की टीम को मौके से खून के धब्बे मिले हैं. जिसकी जांच की जा रही है. जबकि इस मामले में हत्या स्वीकार करने पर पुलिस ने मृतक के तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की घटना को लेकर मनेर इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि मनेर के दरवेशपुर गंगा नदी के पास एआरएल ईंट-भट्टा में मजदूरी करने वाले झारखंड, गुमला, विशुनपुर, देवगनी के निवासी सूकुरु उरांव के पुत्र सूरज उरांव उर्फ उमेश उरांव के साथ काम करने तीन मजदूरों के साथ कुछ पैसे व मोबाइल फोन को लेकर मंगलवार की देर रात विवाद हो गया. विवाद के दौरान मारपीट होने लगी. मारपीट के क्रम साथियों ने ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गंगा नदी में बहा दिया. वहीं घटना की सूचना भट्ठा के मालिक ने पुलिस को दी. एसडीआरएफ के हवलदार संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लगभग चार घंटे तक गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया. लेकिन शव बरामद नहीं हो सका है. हालांकि देर शाम तक मृतक के संबंधियों ने किसी प्रकार का थाने में आवेदन नहीं दिया. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि दरवेशपुर एआरएल ईंट-भट्ठा पर झारखंड के गुमला जिला, थाना विशनपुर, गांव देवगनी निवासी सुकरु उरांव के पुत्र सूरज उरांव की हत्या उसके साथ काम करने वाले साथी गणेश उरांव, राम उरांव व सरयुग उरांव ने मिलकर कर दी. शव को पास के गंगा नदी में फेंक दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपी को ईंट भट्ठा पर से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें गणेश उरांव ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. तीनों मिलकर शव को गंगा नदी में फेंक दिया. बताया जाता है कि सूरज उरांव को भट्ठा पर काम करने के लिए चार दिन पूर्व राम उरांव ने बुलाया था. बता दें कि चार दिन पूर्व गुमला के ही वीरेंद्र उरांव की हत्या कर फेंका गया शव को शेरपुर गंगा का नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >