पप्पू यादव बोले- सम्राट चौधरी बीजेपी की नहीं, नीतीश की पसंद, सांसद ने निशांत की तारीफ क्यों की?

Pappu Yadav On Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. पप्पू यादव ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला भाजपा का नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की पसंद का नतीजा है.

Pappu Yadav On Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही राज्य में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस मौके पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालय में कोई खास जश्न नहीं दिखा. न पटाखे फूटे और न ही फूल-मालाओं की कोई खास तैयारी नजर आई. उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि सम्राट चौधरी भाजपा की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की पसंद के मुख्यमंत्री हैं.

बीजेपी के अंदर मतभेद का दावा

पप्पू यादव ने विजय कुमार सिन्हा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ‘कमांडर के आदेश’ जैसी बातें पार्टी के अंदर मतभेद को दिखाती हैं. उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने पर पार्टी में पूरी सहमति नहीं थी.

नीतीश की मजबूरी का उठाया फायदा?

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को मुद्दा बनाकर यह फैसला लिया गया, जो राजनीतिक रूप से सही नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार की जनता चाहती थी कि नीतीश कुमार कुछ समय और मुख्यमंत्री बने रहें.

निशांत कुमार के फैसले की सराहना

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के फैसले की तारीफ की. उन्होंने कहा कि निशांत ने डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव ठुकराकर राजनीतिक परिपक्वता दिखाई है. उनके मुताबिक, निशांत ने यह साबित किया कि उनके लिए पद से ज्यादा सिद्धांत मायने रखते हैं.

परिवारवाद से दूरी का संदेश

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया. ऐसे में निशांत कुमार का फैसला उसी सोच को आगे बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से निशांत का राजनीतिक कद बढ़ा है और आने वाले समय में वे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि अब बिहार की जनता जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति चाहती है. उनका मानना है कि आने वाले समय में राजनीति का स्वरूप बदल सकता है.

Also Read: सम्राट के CM बनने पर भावुक हुए पिता शकुनी चौधरी, बोले- जो मैं नहीं कर सका, बेटे ने कर दिखाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >