वीमेंस कॉलेज में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर कार्यक्रम का आयोजन

पटना वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक स्थित एमवीइआइसी हॉल में गुरुवार को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक स्थित एमवीइआइसी हॉल में गुरुवार को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज के इको टास्क फोर्स और प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय, पटना के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया. सत्र के दौरान बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बढ़ते वैश्विक खतरे और एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ पुरुषोत्तम कौशिक, डॉ सविता कुमारी और डॉ. भूमिका ने वन हेल्थ दृष्टिकोण पर जोर देते हुए बताया कि किस प्रकार मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं. इस पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय इको टास्क फोर्स के सचिव व सहायक डॉ सुमीत रंजन ने किया, जबकि मंच संचालन रुकैया फातिमा ने किया. इस अवसर पर विभाग की डॉ नीतू और सिस्टर मोनिका सहित स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के लगभग 130 छात्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >