जेइइ मेन सेशन-2 में आज तक रजिस्ट्रेशन का एक और मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेइइ-मेन 2026 के सेशन-2 अप्रैल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को शुरू किया गया है.

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेइइ-मेन 2026 के सेशन-2 अप्रैल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को शुरू किया गया है. यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए दिया गया है जो पहले किसी कारणवश आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाये थे या आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा नहीं कर सके थे. एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी मोड पर जेइइ मेन सेशन-2 की परीक्षा दो से नौ अप्रैल के बीच आयोजित की जायेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले एक से 25 फरवरी तक चली. इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में कुछ विवरणों में संशोधन के लिए 27 और 28 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो का अवसर भी दिया गया था. हालांकि आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा ई-मेल व विभिन्न माध्यमों से रजिस्ट्रेशन पुनः शुरू करने के लिए अनुरोध किया गया. स्टूडेंट्स की इन मांग को देखते हुए एनटीए ने एक विशेष अवसर प्रदान करते हुए 12 मार्च (दोपहर) से 13 मार्च रात नौ बजे तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया. वहीं, आवेदन शुल्क का भुगतान 13 मार्च 2026 रात 11ः50 बजे तक किया जा सकेगा. एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से दर्ज करें. चूंकि यह विशेष रूप से बढ़ायी गयी अवधि है, इसलिए रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी प्रकार के करेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाये थे या शुल्क जमा नहीं कर सके थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >