शब्द पुरस्कार में पहला स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेंगे एक लाख रुपये

बेंगलुरु के हिंदी रचनाकारों की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द’ ने उत्कृष्ट साहित्य लेखन व हिंदी के संवर्द्धन के लिए शुरू किये गये अपने दो वार्षिक पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां मांगी हैं

-पुरस्कार के लिए मांगी गयीं प्रविष्टियां संवाददाता, पटना बेंगलुरु के हिंदी रचनाकारों की प्रसिद्ध संस्था ‘शब्द’ ने उत्कृष्ट साहित्य लेखन व हिंदी के संवर्द्धन के लिए शुरू किये गये अपने दो वार्षिक पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां मांगी हैं. इनमें पहला पुरस्कार एक लाख रुपए का अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान है. जिसे देश के किन्हीं एक मूर्द्धन्य साहित्यकार को दिया जाता है. दूसरा पुरस्कार पच्चीस हजार रुपये का दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान है. जिसे दक्षिण भारत में हिंदी भाषा और साहित्य के संवर्द्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिये किन्हीं एक विशिष्ट हिंदी सेवी को प्रदान किया जाता है. अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान – 2025 के लिए योग्य रचनाकार का चयन देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, संपादक और विद्वान प्रकाशन संस्थानों के द्वारा अनुशंसित रचनाकारों के साहित्यिक अवदान तथा विगत तीन वर्षों (2022 से 2024) में प्रकाशित उनकी कृतियों के पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर किया जायेगा. प्रस्तावित प्रविष्टि में रचनाकार का नाम और संपर्क पता, विगत 3 वर्षों में प्रकाशित पुस्तक का विवरण और उसकी विशेषता तथा रचनाकार के समग्र अवदान का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 200 शब्दों में ) देना होगा. प्रविष्टि के साथ संबंधित पुस्तक की चार प्रतियां भेजना अनिवार्य है. दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान – 2025 के लिये योग्य हिंदी सेवी का चयन दक्षिण भारत में रहने वाले हिंदी सर्जकों के बीच से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >