बिहार के किसानों को यास तूफान से फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, जानें किन्हें मिल सकेगा यह लाभ

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास ने बिहार के किसानों को 100 करोड़ का नुकसान पहुंचाया था. कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात से 73085.77 हेक्टेयर में लहलहाती फसल चौपट हो गयी. फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गयी है. विभाग ने किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग की है.

बिहार में 26 से 28 मई तक यास ने राज्यभर में भारी तबाही मचायी थी. 16 जिलों के 141 प्रखंडों में दलहन, लीची, सब्जी, आम की 33 फीसदी से अधिक फसल नष्ट हो गयी थी. सबसे अधिक नुकसान दलहन को हुआ है. कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर राज्य में यास से खेती को हुए नुकसान का आकलन कराया गया था.

सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों ने पंचायतवार क्षति का आकलन किया है. पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा, पटना, वैशाली, लखीसराय, खगड़िया, सहरसा, भोजपुर, बक्सर, अरवल, अररिया, कटिहार मधेपुरा, पूर्णिया जिले में सबसे अधिक नुकसान हुआ है.

Also Read: Bihar Weather Updates: बिहार में मानसून की सक्रियता बरकरार, प्रदेश के कई जिलों में आज भी जारी रहेगी बारिश, बनी बाढ़ की स्थिति

किसानों को मुआवजा देने के लिए विभाग किसानों से जल्द ही आवेदन मांगेगा. आवेदन मिलने के बाद सभी जिलों में भौतिक सत्यापन कराया जायेगा. मुआवजा उन्हीं किसानों को दिया जायेगा जिनकी फसल 33 प्रतिशत या इससे अधिक नष्ट हो गयी है.

गौरतलब है कि हाल में ही आए यास तूफान के कारण किसानों को काफी अधिक नुकसान हुआ है. उनके फसलों की बर्बादी होने के बाद वो बेहद बेबस हो चुके हैं. भीषण आंधी तूफान की चपेट में पड़ने के बाद केले और मक्के समेत कई अन्य फसलों की बर्बादी बड़े स्तर पर हुई है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >