नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को जयंती पर किया नमन

पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

संवाददाता,पटना पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल के पौत्र डाॅ मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद आदि मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >