आपदा से सतर्क करेगा ‘नीतीश लाॅकेट’, मार्च तक होगी लॉन्चिंग

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को व्रजपात सहित विभिन्न आपदाओं से सतर्क करने के लिए मार्च तक ‘नीतीश लाॅकेट’ को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है.

संवाददाता, पटना बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को व्रजपात सहित विभिन्न आपदाओं से सतर्क करने के लिए मार्च तक ‘नीतीश लाॅकेट’ को लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है.लाॅकेट का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी शुरू करने के लिए सैंपल तैयार कर लिया गया है, जिसमें थोड़ा-बहुत बदलाव किया जा रहा है, जिसका काम फरवरी तक पूरा हो जायेगा. इस तरह से करेगा काम लॉकेट : ‘नीतीश लाॅकेट’ एक ऐसा डिवाइश है, जिसे लोग गला, हाथ या कमर कहीं पहन सकेंगे और यह बॉडी की गर्मी से चार्ज होता रहेगा. जैसे ही वज्रपात की आंशका होगी, इस लॉकेट में थरथराहट भी होगा और लोग समझ जायेंगे कि ठनका गिरने वाला है और लोग सुरक्षित जगह पर चले जायेंगे. वहीं, अन्य तरह की आपदाओं से संबंधित जानकारी भी इसी डिवाइस से लोगों को मिल जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >