अब इस नए पते पर मिलेंगे नीतीश कुमार, जानें VVIP सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी जानकारी

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब दो दशक तक 1 अणे मार्ग के आवास में रहे. अब वे 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने जा रहे हैं. यह वही परिसर है जहां वे पहले भी रह चुके हैं. यह आवास वीवीआईपी सुरक्षा, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से लैस है.

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग के आवास को छोड़कर अब नए पते पर शिफ्ट होने जा रहे हैं. वे यहां करीब दो दशक तक रहे. राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद वे पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे.

इस परिसर से नीतीश कुमार पहले से परिचित हैं. केंद्रीय मंत्री रहते हुए वह यहां रह चुके हैं. उन्हें यहां का स्टाफ और व्यवस्था पहले से पता है. इसलिए यह नया अनुभव नहीं, बल्कि एक परिचित और सुरक्षित माहौल है.

वीवीआईपी सुरक्षा वाला इलाका

7 सर्कुलर रोड पटना के वीआईपी और हाई सेक्योरिटी जोन में आता है. यहां चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं. हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं और पुलिस तथा विशेष सुरक्षा बल की तैनाती है. आवास में आने वाले लोगों के लिए अलग चेकिंग गेट हैं. नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के लिए सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी. परिसर का हर कोना निगरानी में रहेगा.

हरियाली और आलीशान बंगला

यह बंगला बड़ा और शानदार है. मुख्य भवन के सामने और पीछे लॉन फैला हुआ है. लॉन के बीच तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के समय अर्घ्य दिया जाता है. बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है. अलग गार्डन और वॉकिंग एरिया भी मौजूद है. नीतीश कुमार को सादगी और हरियाली पसंद है. इसलिए यह परिसर उनके जीवनशैली के अनुरूप है.

वेटिंग एरिया और मीटिंग हॉल की सुविधा

बंगले में नेताओं और अधिकारियों से मिलने के लिए अलग व्यवस्था है. वेटिंग एरिया और मीटिंग हॉल मौजूद हैं. प्रेस और राजनीतिक मुलाकातों के लिए अलग स्थान तैयार है. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी यहां से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां आसानी से संचालित की जा सकती हैं.

स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग क्वार्टर

परिसर में सुरक्षा कर्मियों, घरेलू स्टाफ और ड्राइवर के लिए अलग आवासीय व्यवस्था है. इससे मुख्य भवन की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहती है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस

यह वीवीआईपी आवास हाई-स्पीड इंटरनेट, मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा, पर्याप्त पार्किंग, बिजली बैकअप और जनरेटर जैसी सुविधाओं से लैस है.

लगभग 20 वर्षों तक 1 अणे मार्ग से नीतीश कुमार बिहार की सत्ता चलाए हैं. इसके बाद अब नीतीश कुमार का 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना बिहार की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत माना जा रहा है.

Also Read: मैं हूं ना, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, सीएम नीतीश बोले- संगठन का पूरा अधिकार मेरे पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >