सम्राट ने की सीएम नीतीश की तारीफ, RJD ने पूछा- ‘इतना अच्छा काम किया तो बिहार से हटाया क्‍यों?’

सम्राट चौधरी द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ के बाद RJD ने BJP पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा- अगर नीतीश ने अच्छा काम किया है तो उन्हें बिहार की राजनीति से हटाने की कोशिश क्यों हो रही है?

Nitish Kumar CM Change Politics : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब-जब मगध और बिहार का नाम लिया जाएगा, तब-तब सम्राट अशोक, जरासंध और नीतीश कुमार को याद किया जाएगा. सम्राट चौधरी ने ये बात जहानाबाद के अरवल में कही. वो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्ध‍ि यात्रा 5.0 के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे.

मृत्‍युंजय तिवारी ने उठाए सवाल

सम्राट चौधरी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के दौरान यह बात कही कि आगे भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही बिहार में सरकार चलेगी. उन्होंने यह बात इसलिए कही कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. 30 मार्च से पहले उन्हें बिहार विधान परिषद से इस्तीफा देना है और 9 तारीख तक राज्यसभा की जिम्मेदारी संभालनी है. लेकिन इस बीच सम्राट चौधरी के इस तारीफ पर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है.

नीतीश कुमार को हटाना चाहती है बीजेपी?

सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद विपक्ष की ओर से तीखा प्रतिक्रिया दी गई है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सवाल उठाया. उन्होंने पूछा है कि जब नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए इतना काम किया है, तो बीजेपी उन्हें हटाना क्‍यों चाहती है? उन्‍होंने ये भी सवाल उठाया कि जब बिहार की जनता से 2025 से 2030 फिर से नीतीश के नारे से वोट मांगे गए तो उन्हें बीच में मुख्यमंत्री की कुर्सी से क्‍यों हटाया जा रहा है? तिवारी ने बीजेपी को निरुत्‍तर करते हुए कहा कि यह सवाल तो बिहार की जनता भी जानना चाह रही है?

बिहार से हटाने के लिए भेजा जा रहा राज्‍यसभा?

मृत्युंजय तिवारी ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है. इसमें कोई शक नहीं है. उन्हें इतिहास में भी याद किया जाएगा. लेकिन बड़ा सवाल तो यही है कि उन्हें बीजेपी बिहार से हटाने का प्रयास कर रही है. अब उन्हें बिहार से हटाने के लिए राज्यसभा भेजा जा रहा है.



Also Read : शिफ्ट होने के मात्र 3 घंटे बाद मौत, भागलपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का हॉस्टल में मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >