Nitish government: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के युवाओं को मिलेगा भर्ती में प्राथमिकता, डोमिसाइल नीति को मिली मंजूरी

Nitish government: बिहार सरकार ने शिक्षक बहाली में स्थानीय अभ्यर्थियों को डोमिसाइल का लाभ देने का निर्णय लिया है. कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली. साथ ही रसोइयों, अनुदेशकों, आशा कार्यकर्ताओं समेत कई पदों पर मानदेय में बढ़ोतरी और छात्र योजनाओं में उपस्थिति की नई शर्त तय की गई.

Nitish government: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. अब बीपीएससी द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली टीआरई-4 परीक्षा से ही बिहार मूल के अभ्यर्थियों को स्थानीय निवासी होने का लाभ मिलेगा.

कैबिनेट में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, ट्रांसफर, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली, 2025 में जरूरी संशोधन किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी.

अधिसूचना जारी, 85% से अधिक को मिलेगा लाभ

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि इस नई नीति से शिक्षक बहाली में बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों को 85% से अधिक लाभ मिलेगा. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि टीआरई-5 परीक्षा 2026 में आयोजित होगी, लेकिन उससे पहले एसटीईटी परीक्षा कराई जाएगी. डोमिसाइल नीति से संबंधित अधिसूचना शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रसोइया से लेकर शारीरिक शिक्षक तक के मानदेय में बढ़ोतरी

सरकार ने स्कूलों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में भी बड़ी बढ़ोतरी की है:

  1. रात्रि प्रहरियों का मानदेय ₹5000 से बढ़ाकर ₹10000 किया गया.
  2. शारीरिक शिक्षकों एवं अनुदेशकों का मानदेय ₹8000 से बढ़ाकर ₹16000 किया गया.
  3. रसोइयों का मासिक मानदेय अब ₹3300 होगा.
  4. आशा कार्यकर्ताओं को अब ₹3,000 मासिक मानदेय मिलेगा.
  5. ममता कर्मियों को अब प्रति प्रसव ₹600 दिया जाएगा, जो पहले की राशि से दोगुना है.
  6. ग्रामीण सफाई कर्मियों में नियमित को ₹9000 और अंशकालिक को ₹5000 मासिक मानदेय मिलेगा.

योजनाओं का लाभ पाने के लिए 75% उपस्थिति जरूरी

सरकार ने स्कूली छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं में उपस्थिति की शर्तें स्पष्ट कर दी हैं. मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लाभ के लिए कक्षा 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं को 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2025 के बीच 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >