Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Cabinet: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ गई है, जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. इस बैठक में कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

Nitish Cabinet: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. इस बैठक में बिहारवासियों के हित में कई अहम फैसले लिए गए. कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट में बक्सर और रोहतास में आवासीय विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया. तो वहीं, जटाशंकर पांडे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी जमुई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही क़ृषि सेवा के नौ पदों पर सृजन किया गया है. बता दें कि, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि, बिहार जीविका निधि शक सरकारी संघ लिमिटेड के संविदा पर आधारित 653 पदों को सृजन प्रदान की गई. फुलवारी नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल कर लिया गया है. तो वहीं,
दानापुर नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल किया गया.

बैठक में लिए गए बड़े निर्णय

इधर, आरा में जलापूर्ति के लिए 138 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई. सिवान में जलापूर्ति के लिए एक अरब 13 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली. तो वहीं, सासाराम में जलापूर्ति के लिए 76 करोड़ की मंजूरी मिली. औरंगाबाद में 497 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली. इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में 190 पदों के सृजन की भी मंजूरी मिली. राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल के लागू वेट दरों को घटाया गया है. बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरक्षण लिमिटेड में 818 पदों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 22 पदों को मंजूरी दी गई.

यहां होगा आरओबी का होगा निर्माण

तो वहीं, बिहार के पुल के मेंटेनेंस को लेकर 2025 नियम लाया गया है. इसके अलावा बेगूसराय जिला में बरौनी रेलवे स्टेशन से तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी बनेगा. पूर्वी चंपारण के मेहसी और चकिया रेलवे स्टेशन के बीच भी आरओबी का निर्माण होगा. गया में नया बाईपास बनाए जाने की मंजूरी मिली. तो वहीं, महिला विकास मंत्रालय भारत सरकार से आंगनबाड़ी एक पोषण के प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय अन्य महान अभियान के तहत विभिन्न जनजातीय क्षेत्र में सुकृत्व 10 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण मंजूरी दी गई है. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी पोशाक मिलेगा. साथ ही राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक के लिए दो पदों को मंजूरी दी गई है.

Also Read: Bihar Special Train: बिहार से 3 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, 2 की बढ़ाई गई अवधि, जानें टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >