Nishant Kumar: ‘मैंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की. सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा.’ यह बात निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बात कही. रविवार को जेडीयू ऑफिस में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. निशांत कुमार ने जेडीयू में शामिल होते ही बिहार की जनता से कई वादे किए.
‘हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे’
निशांत ने कहा, ‘मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है. यह उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे. पार्टी और जनता ने जो मुझ पर विश्वास किया है, मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा.’
निशांत कुमार ने और क्या-क्या कहा?
निशांत कुमार ने यह भी कहा, ‘मेरे पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा. मुझे गर्व है. उन्हेंने 20 साल में जो काम किया है, उससे बिहार और देशवासियों को गर्व है. आप सभी पार्टी कार्यकर्ता, जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता से मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी पर विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल बनाए रखें.
बिहार की यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार
निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया था. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई बार निशांत की सादगी और सरल स्वभाव का जिक्र करते हैं. ऐसे में आज निशांत ने कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहनकर पार्टी की सदस्यता लेकर एक उदाहरण दिया. पार्टी ज्वाइन करने से पहले ही निशांत कुमार एक्टिव हो गए थे. अब वे बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं.
Also Read: कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहन निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता, सादगी देख लगे जिंदाबाद के नारे
