सात सप्ताह के बाद आयी कोरोना संक्रमण मामले में राहत की खबर, 1137 मामले सामने आये

पटना : बिहार में 20 जुलाई के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर सामने आयी है. सोमवार को बिहार में कुल 1137 नये कोरोना मरीज मिले हैं. मालूम हो कि करीब सात सप्ताह पहले 20 जुलाई को 1109 कोरोना मरीज मिले थे. इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी. हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा.

पटना : बिहार में 20 जुलाई के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर सामने आयी है. सोमवार को बिहार में कुल 1137 नये कोरोना मरीज मिले हैं. मालूम हो कि करीब सात सप्ताह पहले 20 जुलाई को 1109 कोरोना मरीज मिले थे. इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी. हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में कोरोना संक्रमण के 1137 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,59,526 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 15,650 हो गयी है. बिहार में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में सबसे ज्यादा राजधानी पटना में संक्रमित मिले हैं. राजधानी पटना में 196 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में 78, सुपौल में 66, सहरसा में 61, लखीसराय में 53, नालंदा में 52, भागलपुर में 50, औरंगाबाद में 47, पूर्वी चंपारण में 42, मधुबनी में 40, गया में 34, पूर्णिया में 32, अररिया में 29, समस्तीपुर में 27, किशनगंज में 24, गोपालगंज में 23, भोजपुर में 21, मधेपुरा में 21, बेगूसराय में 20 और दरभंगा में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं.

वहीं, बांका में 19, सीवान में 18, मुंगेर में 17, सारण में 15, पश्चिमी चंपारण में 15, शिवहर में 15, सीतामढ़ी में 14, अरवल में 11, जमुई में 10, रोहतास में 10, खगड़िया में 09, शेखपुरा में 09, वैशाली में 09, कैमूर में 06, जहानाबाद में 05, नवादा में 05 और बक्सर में 04 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये हैं.

इसके अलावा बिहार के बाहर के सात लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. भरतपुर के एक व्यक्ति का मुजफ्फरपुर, झारखंड के एक व्यक्ति का पटना, कुशीनगर के व्यक्ति का पश्चिमी चंपारण, पलामू के तीन व्यक्तियों का गया और औरंगाबाद के साथ-साथ साहेबगंज के एक व्यक्ति का भागलपुर में लिया सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >