स्कूल बसों पर लगेगी नकेल जल्द लागू होगी नयी नीति : परिवहन मंत्री

बिहार विधान परिषद में कृष्ण कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि स्कूल बस नीति जल्द तैयार होगी और इसके बाद राज्यभर में सभी स्कूल बसों का परिचालन इस नीति के अनुसार होगा.

पटना : बिहार विधान परिषद में कृष्ण कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि स्कूल बस नीति जल्द तैयार होगी और इसके बाद राज्यभर में सभी स्कूल बसों का परिचालन इस नीति के अनुसार होगा. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से राज्य भर में स्कूल बसों की जांच नियमित होती रहती है.

2019 में लगभग 1200 बसों की जांच हुई, जिसमें वाहन मालिकों को 8.77 लाख का जुर्माना देना पड़ा. वहीं, 473 वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल बस नीति लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट, सीबीएसइ के दिशा-निर्देशों और महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीति में शामिल किया जायेगा. वर्तमान में स्कूल बसों की जांच में परमिट, बसों की स्थिति, प्रदूृषण, अग्निशमन, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, ओवरलोड, इमरजेंसी गेट की जांच होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >