Student Protest In Patna: 'यह सरकार किसी की बात नहीं सुनती. हम नीट पेपर लीक, टीआरई-4 नोटिफिकेशन और बीपीएससी एईडीओ पेपर लीक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं'. यह बातें प्रदर्शन के दौरान छात्र ने कही. एक अन्य छात्र ने यह भी कहा कि दो पुलिस वाले ने मिलकर घेरकर उनकी पिटाई की. जबकि वे जेपी गोलंबर से आगे क्यों नहीं जा सकते हैं, बस यह पूछ रहे थे.
छात्रों ने और क्या कहा?
अपनी मांग को लेकर एक छात्र ने कहा, जब से बिहार में नई सरकार बनी है शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. पीजी और पीएचडी में जिस तरह से हाई फी किया गया है, उसको तत्काल ही वापस लें. छात्रों ने कहा, उन्होंने कहा आजाद भारत में अभी भी गुलाम की तरह महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर नई सरकार का गठन हो.
शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह भी कहा कि पिछले 21 दिनों से दिल्ली में जंतर-मंतर पर क्या चल रहा है, यह सभी को पता है. सभी यही मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें. एनटीए को खारिज किया जाए. इसके साथ ही जिन भी छात्रों ने सुसाइड किया है, उनके लिए थोड़ी संवेदना जाहिर की जाए. इस तरह से छात्रों ने जमकर प्रदर्शन के बीच भड़ास निकाला.
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात
पटना में छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए एसएसपी, एसडीएम और भारी पुलिस बल तैनात है. छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कई छात्र भी घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र आज राजभवन मार्च के लिए निकले थे. इस दौरान बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
