कैंपस : नालंदा कॉलेज के बीएड विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

पाटलिपुत्र विवि के नालंदा कॉलेज (बिहार शरीफ) के बीएड विभाग में कार्यरत शिक्षकों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ है.

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विवि के नालंदा कॉलेज (बिहार शरीफ) के बीएड विभाग में कार्यरत शिक्षकों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसके कारण पर्व-त्योहार में शिक्षक परेशानी झेल रहे हैं. वहीं, यहां के अन्य कर्मचारियों को 14 माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से शिक्षक व कर्मचारी परेशान हैं. शिक्षक व कर्मचारियों ने कहा कि पूजा के वक्त खर्च बढ़ जाता है. वेतन नहीं मिलेगा तो घर का खर्च कैसे चलेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन की फाइल प्रिंसिपल डॉ राम कृष्ण परमहंस ने लौटा दी और खुद पर्व के दौरान छुट्टी पर चले गये. ऐसे में बीएड विभाग के सभी प्रोफेसर बिना पैसे ही दुर्गापूजा मनाने पर मजबूर हैं. बताते चलें की नालंदा कॉलेज का बीएड विभाग वेतन विलंब की समस्या से बहुत लंबे समय से त्रस्त है, जिसकी पुष्टि खुद वहां के कर्मचारी भी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >