विस्तारित क्षेत्रों में नगर निकाय लगायेंगे स्ट्रीट लाइट

नगर विकास एवं आवास विभाग ने शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइट की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को सौंप दी है.

संवाददाता, पटना

नगर विकास एवं आवास विभाग ने शहरी निकायों में स्ट्रीट लाइट की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को सौंप दी है. नगर निकाय विस्तारित क्षेत्रों में नये स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही पुरानी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम भी संभालेंगे. विभाग ने नगर निगम आयुक्त व नगर परिषद व नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को मार्गदर्शिका जारी की है. विभाग ने कहा है कि केंद्र की एजेंसी इइएसएल के साथ किया गया एकरारनामा खत्म हो रहा है. इसको देखते हुए नगर निकाय पहले इइएसएल के साथ किये एकरारनामा के अनुसार उनके दावों का निष्पादन कर नयी लाइट लगाने का काम शुरू करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >