Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में सीएम नीतीश ने ट्रांसफर किये 10-10 हजार रुपये, फटाफट करें चेक

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं. मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है. ऐसे में आज महिलाओं के लिये बेहद खास दिन माना जा रहा है.

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है. विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी.

अब तक लगभग 1.40 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

जानकारी के मुताबिक, जिन महिलाओं के खाते में रुपये ट्रांसफर किये गए हैं, उनमें 9.50 महिलाएं ग्रामीण इलाकों से हैं जबकि 50 हजार महिलाएं शहरी इलाके की हैं. इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से तैयारी पहले ही कर ली गई थी. अब तक लगभग 1.40 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए हैं. लक्ष्य तय किया गया है कि 14 दिसंबर तक जितनी भी महिलाओं ने अप्लाई किया है, उनके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिये जाए.

क्या है बिहार सरकार का उद्देश्य?

मालूम हो, सरकार की तरफ से चुनाव के पहले ही इस योजना की घोषणा की गई थी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है. पहले राशि 10,000 रुपये की राशि दी जायेगी. इसके बाद रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर दो लाख रुपये तक की सहायता की जायेगी.

चुनाव के बाद विपक्ष ने बोला था हमला

विधानसभा चुनाव के बाद इस योजना को लेकर विपक्ष की तरफ से नई सरकार पर जमकर हमला किया गया था. दरअसल, बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई थी. इस जीत को लेकर महागठबंधन ने आरोप लगाया था कि महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट वसूले गये हैं. इसके साथ ही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने चेतावनी दी थी कि अगर नई सरकार 2 लाख रुपये महिलाओं को नहीं देती है तो वे महिलाओं के साथ आंदोलन करेंगे. ऐसे में अब एक बार फिर आज 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.

Also Read: Bihar News: बिहार को टेक हब बनाने के लिये कितने दिनों में तैयार होगा एक्शन प्लान? संकल्प पत्र जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >