राबड़ी आवास पहुंचा मोहर्रम का जुलूस, कुर्सी पर बैठे लालू ने देखा करतब, पूरे परिवार ने विधि-विधान से की पूजा

Muharram 2025: पटना राबड़ी आवाज पर मोहर्रम का ताजिया जुलूस पहुंचा. इस दौरान लालू यादव ने कुर्सी पर बैठकर करतब देखा. तो वहीं, राबड़ी देवी ने अपनी बेटियों के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा की. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी जुटी.

Muharram 2025: बिहार में कई जगहों पर मोहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं. इस बीच खबर राजधानी पटना से है जहां 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर मोहर्रम का जुलूस पहुंचा. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी. राबड़ी आवास पर एक भावुक और सांप्रदायिक सौहार्द से भरा दृश्य देखने को मिला. बता दें कि, जुलूस के पहुंचते ही राबड़ी देवी और उनकी बेटियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रसाद बांटा. तो वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सामने कुर्सी पर बैठ कर अखाड़े का करतब देखा.

लालू ने मोहर्रम की दी मुबारकबाद

इस दौरान भीड़ में भी उत्साह जैसा माहौल देखने के लिए मिला. खास बात यह रही कि, युवक तिरंगे के साथ जुलूस में शामिल हुए, जो देशभक्ति और भाईचारे का प्रतीक बन गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़े ही श्रद्धा भाव से ताजिया को देखा और वहां मौजूद सभी लोगों को मोहर्रम की मुबारकबाद दी. वहीं, इस दौरान राबड़ी आवास पर अखाड़ा के लोगों ने लाठी का भी प्रदर्शन किया. जिसके बाद लालू यादव ने अखाड़ा के लोगों का खुद उत्साहवर्धन भी किया. साथ ही राबड़ी देवी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की.

वर्षों से चलती आ रही है परंपरा

वहीं, दूसरी ओर आवास पर मौजूद लालू यादव की बेटियों (रागिनी यादव और हेमा यादव) ने ताजिया के सामने माथा टेका और प्रसाद भी बांटा. इधर, राबड़ी आवास में जुलूस पहुंचने को लेकर पुलिस की ओर से भी व्यवस्था पूरी तरह से टाइट थी. बता दें कि, हर साल राबड़ी आवास पर मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस पहुंचता है. यह वर्षों पुरानी परंपरा है जो कि आज भी निभाई जाती है. कहा जाता है कि, जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी ताजिया जुलूस आवास पर पहुंचते थे. इसके बाद राबड़ी देवी के भी मुख्यमंत्री बनने के बाद यह परंपरा जारी रही. वहीं, यह सिलसिला अब तक जारी है.

Also Read: Shravani Mela 2025: 11 जुलाई से निकलने लगेगा कांवरियों का जत्था, 10 जोन में होगी टाइट मॉनिटरिंग, जानिए पूरी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >