मृत्युंजय तिवारी BJP में होंगे शामिल, बोले- अब तेजस्वी यादव से बात करने का मतलब नहीं

Bihar Politics: राजद के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव से बात करने का कोई मतलब नहीं है. जानिए उनका राजनीतिक सफर, भाजपा में शामिल होने की वजह और बिहार की राजनीति पर इसका असर.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है. राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक पार्टी के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने कहा की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बातचीत पूरी हो चुकी है और वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे.

इस बीच मृत्युंजय तिवारी का एक बड़ा बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि "अब तेजस्वी यादव से बात करने का कोई मतलब नहीं है." उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

"अब तेजस्वी यादव से बात करने का मतलब नहीं"

भाजपा में शामिल होने से पहले मृत्युंजय तिवारी ने साफ संकेत दिया कि उन्होंने राजद छोड़ने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव से बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह गया है. उनके इस बयान को राजद नेतृत्व से बढ़ती दूरी और नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है.

लालू यादव के साथ पुरानी तस्वीर

राजद में कैसा रहा राजनीतिक सफर

मृत्युंजय तिवारी का नाम राजद के सबसे सक्रिय प्रवक्ताओं में शामिल रहा है. वे वर्षों तक पार्टी के प्रवक्ता रहे और टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा राजनीतिक मंचों पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की नीतियों का मजबूती से बचाव करते रहे.

बिहार की राजनीति के लगभग हर बड़े मुद्दे पर उन्होंने राजद का पक्ष रखा. उनकी पहचान पार्टी के तेज-तर्रार और आक्रामक प्रवक्ता के रूप में बनी.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ पुरानी तस्वीर

भाजपा को क्या होगा फायदा

भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले लगातार दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में मृत्युंजय तिवारी का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, भाजपा उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी सक्रिय भूमिका दे सकती है. वे भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बीजेपी नेताओं के साथ पुरानी तस्वीर

बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर

मृत्युंजय तिवारी का राजद छोड़कर भाजपा में जाना केवल एक नेता का दल बदल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है. इससे भाजपा को विपक्ष पर हमला करने के लिए एक अनुभवी चेहरा मिलेगा, जबकि राजद को अपने पुराने और चर्चित प्रवक्ताओं में से एक को खोना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर भभुआ में युवक से साइबर ठगी, 4500 रुपए उडाए; पुलिस की फुर्ती से खाते में वापस आई रकम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >