विवाद में मारपीट, छह से अधिक लोग घायल, आठ धराये

patna news: बिहटा. आइआइटी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पासवान टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

बिहटा. आइआइटी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पासवान टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान दयानंद पासवान, श्याम बाबू पासवान, देवनाथ पासवान, शत्रुघ्न पासवान, कमलेश पासवान, शंकर कुमार और चिंटू कुमार के साथ एक नाबालिग के रूप में की गयी है. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, दयानंद पासवान का एक भाई मंदबुद्धि है.

पड़ोसी कमलेश पासवान ने उक्त युवक को पागल कहकर चिढ़ा दिया, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस झड़प में जय श्री कुमारी, टिशू कुमार, पंचम कुमार, रीता देवी, कमलेश पासवान सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

पंडारक में मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

पंडारक. थाना क्षेत्र के सीताराम बागी टोला में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार परिजनों द्वारा पंडारक अस्पताल में कराया गया है. घायलों में एक पक्ष से कृष्णानंद महतो उसकी पत्नी अनिता देवी दो पुत्र राज कुमार व आदित्य कुमार शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से अमन कुमार व उसकी बहन सनुजा कुमारी जख्मी हो गयी.

अपराधियों ने किसान को मारपीट कर जख्मी किया

पंडारक. थाना क्षेत्र के दियारा में अपराधियों ने परवल फसल की रखवाली कर रहे किसान पंच्चू महतो को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान के बयान पर मंगलवार को मामला दर्ज किया है. जिसमें भूषण यादव सहित दस लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. सभी आरोपित छपेड़ातर गांव के रहने वाले हैं. जख्मी थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >