Monsoon Session: सम्राट चौधरी ने सदन में पेश किया अनुपूरक बजट, 25 को होगी चर्चा

Monsoon Session: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने विधानसभा में गोपनीयता की शपथ ली. शोक प्रस्ताव के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित.

Monsoon Session: पटना. बिहार विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही. मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा. अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को चर्चा होगी. सदन में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सहित विपक्ष के तमाम नेता सदन मौजूद रहे. पहले दिन ही विपक्ष नेता सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर ली थी. विधानसभा के बाहर लेफ्ट के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने विधानसभा में गोपनीयता की शपथ ली. शोक प्रस्ताव के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित.

कानून व्यवस्था पर जवाब दें सरकार

विधान परिषद में नेता विरोधी दल व पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सभापति के लिये हम लोगों ने अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है. अवधेश नारायण सिंह ने आज विधान परिषद के सभापति का नॉमिनेशन किया है. इससे पूर्व अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सचिव के कक्ष में जाकर कार्यवाहक सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया. राबड़ी देवी ने बिहार में बढ़े अपराध कहा कि आज पहला दिन है, कानून व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगेंगे.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन लेफ्ट का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन लेफ्ट के विधायकों ने सदन के बाद प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार को घेरने का काम किया. विधानसभा के बाहर बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकर पर कई आरोप लगाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >