Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के 3 जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

Bihar Weather: होली के बाद बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. होली के दिन जहां बिहार के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी वहीं अगले दिन सुबह से ही कई हिस्सों में बादल छाया रहा. सुबह में ठंडी हवा चली. तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार की तीन जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश, मेघगर्जन होने की प्रबल संभावना है.

क्या है पूर्वानुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज जा सकती है. इसका असर बिहार समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा. आइएमडी ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में बिहार के तीन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है.

मौसम के चेतावानी

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज में 16 और 17 मार्च को तेज बारिश और मेघगर्जन की संभावना है. इसके चलते आसपास के जिलों में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

टेम्परेचर पर क्या अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारिश की वजह से दिन के समय बादल का साया रहेगा और ठंडी से हवा में ठंडक महसूस होगी. इस दौरान दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही जिन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है वहां तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >