Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में अगले 48 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बिहार के उत्तरी जिलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Weather: बिहार के आधे जिलों में इन दिनों सुबह के समय शीतलहर और घना कुहासा का प्रकोप दिख रहा है. दिन में धूप की वजह से कनकनी से राहत मिल रही है. गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में घना कुहासा छाया रहा. इस दौरान यात्रा करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क पर गाड़ियां रेंग रही थी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया था. इसी कड़ी में आइएमडी पटना ने बताया है कि 2 फरवरी तक बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट

19 जिलों में घना कुहासा का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिला शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रात में बढ़ेगी गर्मी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार से अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. आइएमडी पटना ने ने पूर्वानुमान में बताया कि गुरुवार की रात से ठंड में कमी आने के आसार है. बता दें कि बुधवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 26 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पूर्णिया, कटिहार में सुबह के समय अति घना कोहरा छाया रहा. बिहार के बक्सर जिले में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भी दिखेगा असर

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि फरवरी महीने के शुरूआती दिन में धूप देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. पछुआ हवा की वजह से राज्य में तापमान में उतर-चढ़ाव जारी रहेगा. इसके अलावा इस सप्ताह में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है. इस वजह से बिहार में भी मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >