पटना: मसौढ़ी में मोटर पंप चोर गिरोह का सक्रिय, एक ही रात में तीन खेतों से पंप की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

मानसून के बीच मसौढ़ी के ग्रामीण इलाकों में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. खरजामा गांव में एक ही रात में तीन किसानों के मोटर पंप चोरी हो गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मसौढ़ी ( पटना) से अजय कुमार की रिपोर्ट Patna News : मानसून के बीच मसौढ़ी के ग्रामीण इलाकों में मोटर पंप चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मसौढ़ी थाना क्षेत्र की रेवाँ पंचायत के खरजामा गांव में सोमवार देर रात चोरों ने तीन किसानों के मोटर पंप चोरी कर लिए, जबकि दो अन्य किसानों के पंप चोरी करने का प्रयास विफल रहा. घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है.

सुबह खेत पहुंचे तो गायब मिले मोटर पंप

मंगलवार सुबह किसान जब खेतों में पटवन के लिए पहुंचे तो मोटर से जुड़े पाइप खेत में बिखरे पड़े थे, जबकि मोटर पंप गायब थे. चोरी की इस घटना में अशोक कुमार, सर्विन्द यादव और दयानंद यादव के मोटर पंप चोरी हो गए. वहीं चंद्रदेव यादव और महेश मंडेला के मोटर पंप चोर अपने साथ नहीं ले जा सके.

सिंचाई ठप होने से किसानों की बढ़ी चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही मानसून की अनिश्चितता के कारण खेती प्रभावित है. ऐसे समय में मोटर पंप चोरी हो जाने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. किसानों का कहना है कि नई मोटर खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं है, जिससे खेती पर संकट गहरा गया है.

रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है. उनका आरोप है कि इलाके में मोटर पंप चोरी के साथ-साथ बाइक चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >