Martyr Mohammad Imtiyaz: सीएम नीतीश ने शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों से मिलते ही कर दिया बड़ा ऐलान, सांत्वाना भी दी

Martyr Mohammad Imtiyaz: बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है जहां शहीद मो. इम्तियाज के पैतृक गांव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वाना दिया. इसके साथ ही बड़ा ऐलान भी कर दिया.

Martyr Mohammad Imtiyaz: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात छपरा के जवान मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. कल ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. उनकी एक झलक के लिए पूरे गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. तो वहीं, राजधानी पटना में उनके पार्थिव शरीर के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा यानी कि शहीद मो. इम्तियाज के गांव गड़खा के जलालबसंत के नारायणपुर गांव पहुंचे. 

सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान

इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह देश के लिए गर्व करने का समय है. सेवा के जवानों ने पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया है. गड़खा के इस लाल को सदियों तक याद रखा जायेगा. सरकार द्वारा शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की गई. वहीं, उनके छोटे पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने, गांव में पक्की सड़क का निर्माण, गांव में शहीद मो. इम्तियाज के नाम का प्रवेश द्वार बनाये जाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की.

तेजस्वी यादव ने भी की थी मांग

बता दें कि, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी छपरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों से मुलाकात की थी. इस दौरान तेजस्वी यादव काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा था कि, जब भारत माता की सुरक्षा की बात होती है तो बिहार के लोग पीछे नहीं हटते हैं. इस दौरान उन्होंने छपरा में शहीद मो. इम्तियाज के नाम पर अस्पताल खोलने की मांग भी थी. जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरा कर दिया. इस दौरान तेजस्वी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से भी फोन पर बात कराई.

Also Read: Bihar Election 2025: चुनाव को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, 15 मई से न्याय संवाद यात्रा शुरू करेंगे राहुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >