Chirag Paswan: विपक्ष बताए पीएम ने क्या झूठ बोला, मोदी के हनुमान का महागठबंधन के नेताओं पर पलटवार

Chirag Paswan: पीएम मोदी के भागलपुर दौरे के बाद से बिहार में विपक्ष के नेता आरोप लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक 15 सवाल दागे. अब इस पर पीएम मोदी के हनुमान ने पलटवार किया है.

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ बोलने के आरोप लगाने पर पलटवार किया. चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्या झूठ बोला है, यह बताएं. आजकल विपक्ष की आदत बन गई है कि झूठ बोलना और भाग जाना. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और देश की जनता यह सब बातें देखती है और उसी के आधार पर अपना फैसला करती है. एक झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली में थे, जो बड़े-बड़े वादे कर के आए थे, उनके साथ देश की जनता ने क्या किया, 10 साल के बाद दिल्ली की सत्ता से उन्हें बाहर कर दिया. इसी तरीके से अगर देश में कोई झूठ बोलता है तो लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि उस व्यक्ति को अगले चुनाव में जनता अपना फैसला सुना देगी.

पीएम मोदी वादों को पूरा करने की गारंटी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “अब यही पैमाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी है. इसका मतलब कहीं न कहीं पिछले तीन बार से वह अपनी बातों पर खरे उतरते हैं. आज की तारीख में प्रधानमंत्री मोदी के वादे, उनके वादों को पूरा करने की गारंटी है और यही कारण है कि आज तीसरी बार सत्ता में आए. यह कोई सामान्य बात नहीं है कि सरकार एक ही व्यक्ति की सरकार चुने.”

इसे भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को कहा लाडला तो…’, हुसैन ने बताया बिहार को कितना मिल रहा महत्व

पीएम मोदी के वादों पर जनता की मुहर

चिराग पासवान ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि 90 के दशक में जिस तरीके से बिहार में एक के बाद एक गलत नीतियां लागू की गईं, भ्रष्टाचार की हदों को पार किया गया, परिणाम स्वरूप उसके बाद कभी इनका दल अकेले बहुमत में नहीं आ पाया. हमेशा इनको मुख्यमंत्री के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ा. यह दर्शाता है कि झूठ उन्होंने बोला था. तीसरी बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद देना यह बताता है कि जनता ने उनके वादों पर मुहर लगाई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में 28 फरवरी और 1 मार्च बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >