LPG क्राइसिस के बीच पटना के डीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

LPG Gas Crisis: एलपीजी गैस क्राइसिस के बीच पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम लगातार एक्शन मोड में हैं. सिलेंडर लेने में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. साथ ही हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

LPG Gas Crisis: पटना में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर घरेलू गैस की आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर नजर रखी जा रही है. लोगों को कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही एलपीजी गैस की ब्लैक मार्केटिंग और अन्य अवैध कार्यों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

पटना डीएम का आदेश जारी

डीएम ने कहा, एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है. लोग पैनिक बुकिंग न करें. लोगों के हित में एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी और सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए पूरे प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हैं.

अपर जिला दंडाधिकारियों और अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल-स्तरीय पदाधिकारियों और प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से एलपीजी गैस डीलर्स और वितरकों के यहां नियमित तौर पर निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है.

लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है. ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी लोगों के खिलाफ ‘आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम’ (Essential Services Maintenance Act : ESMA) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पटना में 28 धावा बल एक्टिव

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के समाधान और सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल एक्टिव है. इन धावा दलों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षकों और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है.

ये सभी नोडल पदाधिकारी आम लोगों और कंट्रोल रूम से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करेंगे और शिकायतों का समाधान करेंगे. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रखंड स्तरों पर घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए गठित धावा दलों/व्यवस्था के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है. एलपीजी गैस एजेंसी क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में बांटते हुए डीलरवार सेक्टर दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

Also Read: बिहार में 15, 16, 17 और 18 मार्च को तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >