लोजपा पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एससी-एसटी वर्ग के अंदर आरक्षण दिये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया है.

पटना. केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एससी-एसटी वर्ग के अंदर आरक्षण दिये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोजपा इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी. चिराग पासवान ने कहा कि एससी में कई जातियों का आधार छुआछूत है. ऐसे में आरक्षण के अंदर आरक्षण का कोटा लाने का प्रावधान नहीं हो सकता है. आज भी दलित समाज के संपन्न लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >