बिहार में मंगलवार को मिले थे सात कोरोना पॉजिटिव
पटना : बिहार में मंगलवार को तीन जिलों में सात नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 535 हो गयी थी. कटिहार जिले में सर्वाधिक पांच नये केस मिले हैं. कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में चार साल, 28 साल के पुरुष और छह माह की बच्ची संक्रमित हुई है. वहीं, कदवा प्रखंड में 25 साल की महिला और लोहियानगर में 36 साल का पुरुष संक्रमित हुआ है. इधर, सीवान के बसंतपुर में साढ़े तीन साल का बच्चा और कैमूर जिले के भभुआ में दो साल का बच्चा पॉजिटिव मिला है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही सीवान जिले में कुल 32 पॉजिटिव हो गये हैं. इसी तरह से कैमूर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 31 हो गयी है. इसी प्रकार से कटिहार जिले में पांच नये पॉजिटिवों की संख्या में वृद्धि होने के बाद जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.
बिहार में कोरोना मरीज
जिला मरीज ठीक हुए एक्टिव केस
-
मुंगेर 102 29 72
-
बक्सर 56 18 38
-
रोहतास 52 07 45
-
पटना 44 13 31
-
नालंदा 36 30 06
-
सीवान 32 25 07
-
कैमूर 31 00 31
-
मधुबनी 23 00 23
-
गोपालगंज 18 03 15
-
भोजपुर 18 01 17
-
बेगूसराय 13 05 08
-
औरंगाबाद 13 00 13
-
भागलपुर 11 02 09
-
पश्चिमी चंपारण 11 00 11
-
कटिहार 10 00 10
-
पूर्वी चंपारण 09 00 08
-
सारण 08 02 06
-
गया 06 05 01
-
सीतामढ़ी 06 01 04
-
दरभंगा 05 00 05
-
अरवल 05 00 05
-
लखीसराय 04 01 03
-
नवादा 04 02 02
-
जहानाबाद 04 00 04
-
बांका 03 00 03
-
वैशाली 03 01 01
-
मधेपुरा 02 01 01
-
अररिया 02 00 02
-
पूर्णिया 02 01 01
-
शेखपुरा 01 00 01
-
शिवहर 01 00 01
-
समस्तीपुर 01 00 01
-
कुल 535 146 385
नोट : चार मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण व सीतामढ़ी के एक-एक मरीज हैं.