बिहार में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, बीच रोड पर किया प्रदर्शन

LGP Crisis: बिहार के पटना जिले में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने बीच रोड पर जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया. दूसरी तरफ सरकार और प्रशासन की तरफ से राज्य में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होने का दावा किया जा रहा है.

LGP Crisis: रमजान और नवरात्र के मौके पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को जमकर हंगामा किया. दानापुर के हाथी खाना मोड़ के पास आनंद बाजार मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया गया. जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से गैस सिलेंडर के लिए हाथी खाना मोड़ पर लंबी लाइन लगाकर इंतजार कर रहे थे. लेकिन गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है.

लोग लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वे गैस सिलेंडर बांटने की मांग पर अड़े रहे. लोगों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर नहीं रहने से दो दिन से खाना लकड़ी पर बनाने के लिए मजबूर हैं.

उपभोक्ताओं ने बताया कि सगुना मोड़ वैशाली इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी में जाने पर कर्मियों ने कहा कि हाथी खाना मोड़ पर गाड़ी से गैस सिलेंडर वितरण किया जा रहा है. कार्ड और गैस सिलेंडर लेकर जाने पर मिल जाएगा. लेकिन यहां सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्सा फूट पड़ा.

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस

उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि रमजान का महीना चल रहा है और नवरात्र शुरू होने वाला है. इसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह से शांत कराया गया. पुलिस पदाधिकारी ने एजेंसी कर्मी से बात कर गैस सिलेंडर वितरण करने के लिए कहा. तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए. एडीएसओ तेज प्रताप ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है.

सरकार और प्रशासन का दावा

ईरान-अमेरिका-इजरायल वॉर के बीच देश में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा. बिहार की बात करें तो, एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस गोदामों और एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही. लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से सिलेंडर की किल्लत नहीं होने का दावा किया जा रहा है. साथ ही लोगों से पैनिक नहीं होने की भी अपील की जा रही है.

Also Read: राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की बैठक के बाद शिवेश राम ने तेजस्वी-ओवैसी से की अपील, क्या बनी बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >