लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

पटना. लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए श्रीराम खेल मैदान ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाये. जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के वैभव राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >