भारी मात्रा में थिनर व मिक्स मटेरियल बरामद

सालिमपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के डोमा गांव के समीप फोरलेन पर एक ऑटो से करीब 2200 लीटर थिनर और 1120 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है.

बख्तियारपुर. सालिमपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के डोमा गांव के समीप फोरलेन पर एक ऑटो से करीब 2200 लीटर थिनर और 1120 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है. पुलिस ऑटो चालक बाढ़, बुढ़नीचक गांव निवासी श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये ऑटो चालक के बयान पर पुलिस ने डोमा गांव स्थित केमिकल फैक्टरी में छापेमारी कर वहां के गार्ड कलराबीघा गांव के रविकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने उक्त केमिकल फैक्टरी से करीब 16000 लीटर थिनर व मिक्स केमिकल को बरामद किया. पुलिस ने पकड़े गये गार्ड के पास से 53,680 रुपये भी बरामद किया है. बरामद थिनर, मिक्स केमिकल, डीज़ल व ऑटो को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >