168.52 करोड़ से अधिक निवेश वाली 25 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित

उद्योग सचिव और बिहार एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआइएडीए) के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक आयोजित की गयी.

– पीसीसी की बैठक में लिया गया निर्णय संवाददाता, पटना उद्योग सचिव और बिहार एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआइएडीए) के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बियाडा की परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 12.5 एकड़ क्षेत्र में फैली 25 औद्योगिक इकाइयों को भूमि और प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किये गये. यह सभी भूखंड बिहार के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित किये गये हैं. जानकारी के अनुसार भू खंड के लिएस स्वीकृत प्रस्तावों से कुल 168.52 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है. इनसे लगभग 1194 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है. संबंधित इकाइयां आइटी/आइटीइएस, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र और प्लास्टिक और सामान्य विनिर्माण से संबंधित हैं. इस बैठक में पात्र आवेदकों को औद्योगिक भूखंड और शेड आवंटित करने के व्यापक समीक्षा की गयी. बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं पूंजी निवेशकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार औद्योगिक निवेश के लिए जमीन मांगने के हर हफ्ते आवेदन आते हैं. उन आवेदनों पर हर मंगलवार को होने वाली इस बैठक में निर्णय लिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DURGESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >