लालू परिवार लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर होपलेस: मंगल पांडेय

पटना. सूबे के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त की संभावनाओं से पूरा लालू परिवार नाउम्मीदी व निराशा के भाव में घिर चुका है. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि अब जनता के बीच कौन सी असत्य बातें बोली जाए और किस प्रकार का भ्रम फैलाया जाए.

पटना. सूबे के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त की संभावनाओं से पूरा लालू परिवार नाउम्मीदी व निराशा के भाव में घिर चुका है. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि अब जनता के बीच कौन सी असत्य बातें बोली जाए और किस प्रकार का भ्रम फैलाया जाए. जनता उनकी एक भी बात मानने या सुनने को तैयार नहीं है. लालू का पूरा परिवार लोकसभा चुनाव के परिणामों से अवगत होकर अभी से होपलेस गया है. श्री पांडेय ने कहा कि लालू के परिवार को मालूम हो गया कि जनता ने उनको पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है, इसलिए नाउम्मीदी के भाव में परिवार के अलग-अलग सदस्य बिना सिर- पैर का बयान दे रहे हैं. परिवार के अलग-अलग सदस्य होपलेस होकर अपनी-अपनी निराशा भरी बातें जाहिर करने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >